फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौंच के लिए गई लड़की की लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश
विज्ञापन

रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र के बसंतपुर के मजरा परसौनी में गुरुवार सुबह पेड़ पर एक युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। गांव में युवती के खुदकुशी करने की चर्चा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कौड़िया बाजार के बसंतपुर के मजरा परसौनी निवासी धनलाल तिवारी की पुत्री गीता (20) गुरुवार सुबह शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर दुपट्टे से बंधे फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी मिली। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीता का शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कौड़िया शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि गीता की शादी थानाक्षेत्र के छिरास गांव में हुई ती। उसका अभी गौना नहीं हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें