फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 410 कैडेट्स ने दी एनसीसी ‘ए’ प्रमाणपत्र परीक्षा

Sun, 08 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में एनसीसी की परीक्षा देते कैडेट्स। - संवाद 
विज्ञापन
बेलसर। 48 बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी ‘ए’ प्रमाणपत्र की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा में 410 कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


कर्नल तिवारी ने कहा कि ‘ए’ प्रमाणपत्र प्राप्त करना कैडेट्स के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को निखारता है तथा सेना और सरकारी नौकरियों में भर्ती के समय वरीयता भी दिलाता है।

48 बटालियन के सूबेदार मेजर अनंगपाल सिंह ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में कैडेट्स का प्रयोगात्मक परीक्षण हुआ, जिसमें फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग और शस्त्र परीक्षण शामिल था। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के नौ इंटर कॉलेजों के 422 कैडेट्स पंजीकृत थे, जिनमें से 410 उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षक सुग्रीव प्रसाद, अमित वर्मा, अमित सिंह, सुरेंद्र यादव, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

इन काॅलेजों के कैडेट्स रहे शामिल
महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज (बेलसर), सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज, रामलाल इंटर कॉलेज कटरा बाजार, ठाकुर भगवती सिंह किसान इंटर कॉलेज जरवल रोड, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज, किसान इंटर कॉलेज भभुआ, तुलसी इंटर कॉलेज परसपुर, गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें