कलेक्ट्रेट में सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक वितरण करती जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना
गोंडा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन लाभार्थियों को सुनाया गया। 400 चयनित लाभार्थियों को राज्य सरकार का अंश 569.50 की सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने की। कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह, कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह आदि ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे होली का तोहफा बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण व जरूरतमंद परिवारों, विशेषकर महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया है। (संवाद)