फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 14 केंद्रों पर 33,120 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Wed, 22 Apr 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अधिकारियों के निर्देश दिए। तीन दिनों में जिले के 14 केंद्रों पर 33,120 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जहां सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि होमगार्ड भर्ती की परीक्षा का आयोजन 25, 26 एवं 27 अप्रैल को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

हर दिन प्रत्येक पाली में 5,520 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था को नियंत्रित किया जाए। केंद्रों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें