फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परसपुर व बेलसर में सबसे अधिक डुप्लीकेट वोटर

Wed, 22 Apr 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परसपुर व बेलसर ब्लॉक की पंचायतों में सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के होने का अंदेशा है। सत्यापन बाद इसे दुरुस्त बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि तीसरी बार बढ़ाकर 10 जून कर दी है। सूची में दर्ज डूप्लीकेट वोटरों के नाम की जांच पड़ताल होगी।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में 8.63 लाख डुप्लीकेट मतदाता होने का अंदेशा है। ये मतदाता न सिर्फ चुनाव की पारदर्शी व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं बल्कि चुनाव कराने में मुश्किलें भी खड़ी हो सकती है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के डाउनलोडिंग व प्रिंटिंग का काम पूरा हो चुका है।

सभी तहसीलों को आपूर्ति की जा रही है। ब्लॉकों के माध्यम से बीएलओ मतदाता सूची हासिल करने के बाद घर-घर जाकर डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच करेंगे। उनके आधार के अंतिम चार अंक जुटाए जाएंगे। डीएम प्रियंका निरंजन की ओर से सभी एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें