फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईस्कूल व इंटर की टॉपटेन सूची में 32 मेधावियों ने बनाई जगह

Sat, 26 Apr 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बालपुर में यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जतातीं छात्राएं। -
विज्ञापन
गोंडा। जिले की टॉपटेन सूची में कुल 32 मेधावियों ने जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में बालिकाओं का जलवा रहा तो हाईस्कूल में बालकों का दबदबा नजर आया। 15 बालिकाओं ने टॉपटेन सूची में जगह बनाई है। इसके साथ ही 17 बालकों ने टॉपटेन सूची में स्थान बनाया है। हालांकि हाईस्कूल व इंटर में इस बार बालकों ने ही टॉप किया है।
विज्ञापन

इंटर में अभिजीत और हाईस्कूल में अनिमेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर इंटर में तमन्ना वारसी तो हाईस्कूल में कोमल जायसवाल ने स्थान बनाया। इंटर की टॉपटेन सूची में तमन्ना के अलावा सोनिका तिवारी, सिंपी मौर्य, आरती गुप्ता, उन्नति सिंह, वर्तिका गुप्ता और हर्षिता को मिलाकर आठ छात्राओं ने जगह बनाई। इसमें सिंपी ने पांचवां, आरती गुप्ता ने छठा, उन्नति सिंह व वर्तिका गुप्ता के साथ ही प्रियांशु श्रीवास्तव ने नौवां स्थान हासिल किया है।
हाईस्कूल की सूची में कोमल जायसवाल के साथ ही आराध्या मिश्रा, सरिता मौर्य, शुभी, श्रुति सिंह, कोमल मौर्य, श्रुति मिश्रा और अंशु प्रजापति समेत सात बालिकाओं ने टॉपटेन सूची में स्थान बनाया है। इसमें आराध्या मिश्रा, सरिता मौर्य, शुभी के साथ ही गगन शुक्ल एकसाथ आठवें स्थान पर काबिज हुए हैं। नौवें स्थान पर जिले के पांच बच्चों ने जगह बनाई। इसमें स्तुति सिंह, कोमल मौर्य, स्तुति मिश्रा, अंशु प्रजापति व राज प्रताप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

बालिकाओं की सफलता पर साहित्यकार नीता सिंह ने खुशी जताई है। कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा, यह एक अच्छा संकेत है।
बच्चों ने किया अच्छा प्रदर्शन
डीएम नेहा शर्मा ने कहा, यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम बेहतर है। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में जिला प्रदेश के टॉपटेन में शामिल है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। किसी कारणवश अगर कोई छात्र वंचित रह गया है तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। नए सिरे से तैयारी करें। सफलता मिलेगी।
मजबूत रखें इरादे
एसपी विनीत जायसवाल ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि फेल होने वाले छात्रों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बस इरादे मजबूत रखें। सफलता जरूर मिलेगी।

अमर उजाला ने मेधावियों को किया सम्मानित
यूपी बोर्ड के जिला टाॅपर अनिमेष सिंह व अभिजीत मौर्य को शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधावियों ने केक काटकर शिक्षकों व परिजनों संग खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें