फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता इंटर कालेज की,चला रहे मदरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता इंटर कालेज की, चला रहे मदरसा
विज्ञापन

डीआईओएस के निरीक्षण में हुआ खुलासा
प्रबंधक से जवाब तलब, गलत सूचना पर दर्ज होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरहंसा में इंटर कालेज का बोर्ड लगाकर मदरसा संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को जब जिला विद्यालय निरीक्षक इंटर कॉलेज की जांच के लिए पहुंचे तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीआईओएस ने कालेज के प्रबंधक से मान्यता से संबंधित प्रपत्र तलब कर जवाब मांगा है। डीआईओएस ने बताया कि अगर गलत सूचना मिली तो विद्यालय की मान्यता रद्द करने के साथ ही प्रबंधक के खिलाफ की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह इंटर कॉलेजों की शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले थे। इसी क्रम में वह खोरहंसा में संचालित अन्नूर इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्हे इंटर कॉलेज बंद मिला। इसके बदले कॉलेज की बिल्डिंग में मदरसे का संचालन किया जा रहा था। कॉलेज भवन में ही मदरसे के छात्रों के लिए छात्रावास भी बनाया गया है। मदरसे में कुल 90 छात्र मौजूद मिले। कॉलेज में मौजूद शिक्षकों से जब इस संबंध में जानकारी की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शिक्षकों ने गुरुवार को कॉलेज में सरकारी छुट्टी होने की बात कही। इस पर नाराजगी जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज के प्रबंधक ताज मोहम्मद बगदादी से मान्यता से संबंधित सभी अभिलेख तलब किए हैं। प्रबंधक से कॉलेज बंद रखने पर भी जवाब तलब किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि अगर गलत जवाब मिला तो कॉलेज की मान्यता खत्म करने के साथ ही प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें