फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के अंदर हर गांव हर घर मे होगा उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल में हर घर में होगा उजाला
विज्ञापन

शहरी गरीबों को मंत्री ने दिए निशुल्क बिजली कनेक्शन
सबके घरों में होगा गैस कनेक्शन, गांव-गांव बिछेगा सड़कों का जाल
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर(गोंडा)। पंचायती मंदिर प्रांगण में रविवार को समाज कल्याण मंत्री ने सुगम संयोजन योजना के अंतर्गत शहरी गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन का वितरण किया। तत्पश्चात मंत्री ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन

मनकापुर कस्बे के पंचायती मंदिर प्रांगण में रविवार को मुख्य अतिथि रहे समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही सुगम संयोजन उज्ज्वला योजना के तहत शहरी एपीएल परिवारों के पात्र स्लोटी, सावित्री, पार्वती, जुगना, लाली, रामदुलारे, ईश्वरदीन, साधना, शर्मा काली प्रसाद सहित 22 लोगों को विद्युत कनेक्शन नि:शुल्क वितरण किया। तत्पश्चात मंत्री ने मंदिर प्रांगण व मनकापुर कोट, प्राथमिक विद्यालय में पौध रोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडेय व संचालन भाजपा नेता श्रवण कुमार शुक्ला ने किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता/अधीक्षण अभियंता आरके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लखनऊ दिव्यरंजन, अधिशासी अभियंता गोंडा नवीन विश्वकर्मा, उपखंड अधिकारी अश्वनी कुमार कुशवाहा, त्रिभुवन कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, भरत सिंह, प्रमोद चंचल, अनूप सिंह, दीपू सिंह, मोल्हू वर्मा, राम कृपाल राहुल, सीताराम मोदनवाल, केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें