फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज पर गए दंपति, चोरों ने पार की नकदी व गहने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हज पर गए दंपती, चोरों ने पार की नकदी व गहने
40 हजार नकद व तीन लाख के गहने चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। केवटहिया बभनान के रहने वाले दंपती हज के लिए शनिवार को ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना हो गए। इस बीच चोरों ने शनिवार की देर रात घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोरों ने आलमारी में रखी 40 हजार नकदी व तीन लाख के गहने पार कर दिया। रविवार की सुबह दूध वाला दूध देने पहुंचा तो चोरी का पता चला। इस मामले में थाना छपिया में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थाना छपिया क्षेत्र के बभनान के वार्ड नंबर सात के रहने वाले फिरोज अहमद ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव की रहने वाली उसकी बहन निकहतजहां और बहनोई मोहम्मद साजिद 22 जुलाई को घर में ताला लगाकर हज पर जाने के लिए ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना हो गए। इसी बीच शनिवार की देर रात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोर यहां से आलमारी में रखी 40 हजार नकद व सोने की चेन, झाला, टप्स, कंगन, अंगूठी, नथुनी, बाली व पायल लेकर फरार हो गए। फिरोज के मुताबिक चोरी का पता रविवार की सुबह तब चला, जब दूध वाला दूध देने आया। दूध वाले की सूचना पर वह बहन के घर पहुंचे अैर पुलिस को खबर की। इस मामले में फिरोज अहमद ने थाना छपिया में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष छपिया हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें