फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन झालीधाम का 30 हजार लोगों ने की परिक्रमा

विज्ञापन
गोंडा के खरगूपुर स्थित झालीधाम मंदिर की पंचकोसी परिक्रमा करते परिक्रमार्थी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर बुधवार को प्रसिद्ध तपोवन झालीधाम आश्रम में परिक्रमा व मेले में लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परिक्रमा के दौरान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण जी की झांकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाए।
विज्ञापन

झालीधाम आश्रम के पीठाधीश्वर नरसिंह दास जी महाराज की अगुवाई में जिला बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच आदि स्थानों से आये हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यहां परिक्रमा व मेले में शामिल होने के लिए मंगलवार देर रात से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। आश्रम में पीठाधीश्वर नरसिंह दास महाराज द्वारा लोगों को प्रवचन का रसपान कराया गया। वहीं स्वामी राम मिलन दास महाराज की समाधि पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किया।
परिक्रमा कार्यक्रम में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व भोलेनाथ की झांकी निकाली गयी जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। आश्रम परिसर में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर खासकर महिलाओं व बच्चों ने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, मयंक तिवारी, धर्मेन्द्र मिश्र, डॉ. दिनेश तिवारी, रवीन्द्र कश्यप, पदुमनाथ आदि लोगों का परिक्रमा व मेला संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

सुरक्षा-व्यवस्था में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक कन्हैया दीक्षित सहित महिला-पुरुष आरक्षी मन्दिर व मेला परिसर में लगे रहे। कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के उपरांत हुआ। इस मौके सोनू शुक्ल, अतुल तिवारी, धनलाल बाबा, बलराम यादव सहित हजारों श्रद्धालु ने परिक्रमा व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें