झंझरी। एसपी अभिषेक ने 30 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक राजेश दुबे को भवानीपुर खुर्द चौकी प्रभारी बनाया गया है। सुदेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक इटियाथोक, जगन्नाथ यादव को नगर कोतवाली और कमलेश सिंह यादव को करनैलगंज भेजा गया है। अहमद अंसारी व अयोध्या प्रसाद की तैनाती मोतीगंज, ओंकार यादव की महिला थाना तथा गोपाल तिवारी व शारदा बख्श सिंह की खरगूपुर में तैनाती की गई है। रामभवन यादव व जयशंकर सिंह को धानेपुर, राजकुमार सिंह को कोतवाली देहात, श्रीकांत सिंह व नंदलाल वर्मा को खोड़ारे, विभूति राय व श्यामनारायण यादव को तरबगंज तथा सीताराम दुबे व रामप्रकाश राय को वजीरगंज थाने भेजा गया है। रामायण सिंह यादव व जयप्रकाश मिश्र को उमरीबेगमगंज, सभाजीत राय को नगर कोतवाली और विश्वम्भर मौर्य को करनैलगंज भेजा गया है। कमल प्रजापति व जमालुद्दीन को परसपुर, ओमप्रकाश यादव व गोपाल सिंह को कटरा बाजार तथा अंजनी कुमार सिंह व हरेंद्र कुमार मिश्र को कौड़िया थाने में तैनाती मिली है। जयप्रकाश व रामलाल सिंह की तैनाती क्रमश: कोतवाली देहात और महिला थाना में की गई है। (संवाद)