फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, लखनऊ रिफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रधानी की रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया ग्राम पंचायत में प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की रात आपसी कहासुनी हो गई। इसमें पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि ने गोली चला दी। गोली गांव के ही राजेंद्र तिवारी को जा लगी।
इससे राजेंद्र तिवारी वहीं पर गिर पड़े। परिजन आनन फानन में राजेंद्र को जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार होने के बाद गंभीर हालत देखकर घायल युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर रात में ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। आरोपी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर दुबे मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि राजेंद्र तिवारी नवनिर्वाचित प्रधान उषा पत्नी बब्बू दुबे के समर्थक थे।
प्रधानी चुनाव में इस बार उषा देवी पत्नी स्वर्गीय बब्बू दुबे प्रधान चुनी गई हैं। भुनेश्वर दूबे की पत्नी चुनाव हार गई हैं। इसी का खुन्नस लेकर राजेंद्र तिवारी और पूर्व प्रधान के पति भुनेश्वर दुबे की कहासुनी हो गई। उसी को लेकर गोली चल गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
हल्का दरोगा निषाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, छानबीन किया। आरोपी भुनेश्वर दत्त दुबे की पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
छपिया थाना क्षेत्र के बुधई बनकट गांव में सोमवार की सुबह हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। एसओ छपिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह बुधई बनकट गांव में चुनाव में हुई हारजीत को लेकर हरीराम व विजय यादव के बीच लाठी डंडो से जमकर मारपीट हुई।
जिसमें एक पक्ष के हरीराम, रामजी, श्याम जी, राम बुझावन, राम लुटावन तथा दूसरे पक्ष के विजय यादव, झिनकानू, संजय यादव, नकुल, बेशाखू व अजय यादव घायल हो गए। मारपीट में घायल राम लुटावन को उपचार के लिये अयोध्या फैजाबाद भेजा गया है।
बैशाखू व अजय यादव का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में हो रहा है। एसओ छपिया ने बताया कि हरीराम यादव की तहरीर पर 14 व दूसरे पक्ष के विजय यादव की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें