फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर मिले 28 कर्मचारी, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर सीएचसी स्तर पर किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की हकीकत देखने के लिए डीएम मार्कंडेय शाही ने सोमवार को सीएमओ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्बन, पंडरी कृपाल, इटियाथोक तथा मुजेहना का औचक निरीक्षण किया। इसमें सीएचसी अधीक्षक सहित कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां पर स्टाफ नर्स अनुप्रिया सिंह बिना मास्क के उपस्थित मिलीं। डीएम ने सीएमओ को आदेश दिए कि संबंधित स्टाफ नर्स के ऊपर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाएं तथा जुर्माने की रकम की कटौती उसके वेतन से करें।
अर्बन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के उपरांत डीएम सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरी कृपाल पहुंचे। वहां पर डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो स्वयं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र सिंह, वार्ड ब्वाय विद्याभूषण, शीबा परवीन स्टाफ नर्स, आयुष्मान मित्र उत्कर्ष त्रिपाठी, एएनएम निर्मला तिवारी, काउंसलर विनोद कुमार, अर्श काउन्सलर जितेन्द्र सिंह, आरबीएसके फार्मासिस्ट मोहित सिंह, स्टाफ नर्स मंजू देवी, चपरासी राजेश्वर, आईओ अनुराग श्रीवास्तव तथा एमओ डा सत्यवान सिंह सहित 13 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

डीएम ने मौके पर उपस्थित सीएमओ को निर्देश दिए कि उनके विरुद्ध महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दी जाए। सीएचसी पर तैनात एक्सरे टेक्नीशियन प्रगति श्रीवास्तव को तत्काल वहां से हटाकर एक्सरे मशीन उपलब्ध अस्पताल में तैनात करने के आदेश दिए हैं।
आरआरटी टीम के बारे में पूछने पर ज्ञात हुआ कि 11 बजे तक आरआरटी टीम फील्ड में निकली ही नहीं। इससे नाराज डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
सीएचसी पंडरी कृपाल का निरीक्षण करने के बाद डीएम इटियाथोक सीएचसी पर पहुंचे। वहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी अनुपस्थित मिलीं। पूछने पर बताया गया कि वे कोरोना संक्रमित हैं। एमओ डा सुनील पासवान सहित 11 कर्मी अनुपस्थित मिले।
डीएम ने सभी गैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के आदेश सीएमओ को दिए हैं। वहीं आरआरटी टीम के बारे में डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि वे आरआरटी टीम का रोजाना प्रोग्राम जारी करें कि कौन सी टीम कहां जाएगी।
सीएचसी इटियाथोक का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने सीएचसी मुजेहना का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा सुमन मिश्रा उपस्थित मिलीं। एसएलटीएस निर्मल कुमार, आशा, भगवत प्रसाद, वार्ड ब्वाय अमित मिश्रा गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें