गोंडा। जिले में चार केंद्रों पर बुधवार को मुंशी व मौलवी (सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) बोर्ड परीक्षा हुई। प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक हुई। इसमें 785 छात्र व छात्राओं में से 577 उपस्थित रहे। जबकि 208 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पॉली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे हुई। इसमें 244 छात्र व छात्राओं में से 191 उपस्थित रहे। जबकि 53 छात्र अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर, दोनों पालियों में 261 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि परीक्षा सकुशल कराई गई है। -(संवाद)