फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी गेमिंग एप मामले में फरार हाफिज अली पर 25 हजार का इनाम

Fri, 12 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। फर्जी गेमिंग एप के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में चकरसूल गांव निवासी हाफिज अली की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कन्नौज के एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि कन्नौज पुलिस द्वारा इनाम घोषित करने की सूचना प्राप्त हुई है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि कन्नौज पुलिस ने 23 अगस्त 2025 को एक गिरोह का पर्दाफाश कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से दो करोड़ 36 लाख रुपये हाफिज अली के रिश्तेदार अतीकुर्रहमान के कॉर्पोरेट खाते में भेजे गए थे। उस खाते को हाफिज और उसके परिजन संचालित करते हैं। हाफिज के भाई कायम अली को कन्नौज पुलिस ने पिछले दिनों गोंडा से गिरफ्तार किया था। बता दें कि हाफिज अली अवैध खनन जैसे मामलों में भी शामिल रहा है। एनजीटी ने वर्ष 2018 में उस पर 212 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

इस तरह चलता था रैकेट
फर्जी ऑनलाइन गेमिंग एप चलाने वाला गिरोह फिलीपींस और नेपाल के सिमकार्डों से पूरे देश में ठगी का नेटवर्क चलाता था। गिरफ्तार आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपये मिले हैं। इनमें से मोहम्मद साहिल के खाते में 25 करोड़, अजीत कुमार के खाते में डेढ़ करोड़ और अंकित सिंह के खाते में सात करोड़ रुपये जमा हैं। अब तक 22 खातों में ठगी की रकम जमा होने की जानकारी सामने आई है। इन सभी खातों को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। ठगी के लिए उपयोग किए गए 14 सेविंग बैंक और एक करंट अकाउंट की जांच भी जारी है। पुलिस की दो टीमें इस नेटवर्क का पता लगाने में लगी हुई हैं ताकि ठगी के पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर इससे जुड़े सभी लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें