गोंडा। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विकास अधिकारी राजितराम ने बताया कि महानिदेशक ने विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है। विधायक खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाॅल, फुटबाॅल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बालक-बालिका जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन करके प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। www.yuvasathi.in पर खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। (संवाद)