यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के टॉपर सहित 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गुरुवार की शाम को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी के सरकारी आवास पर गुरुवार को जिले के मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मेधावियों के साथ उनके उनके माता-पिता का भी बुलाया गया था।
सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने इंटर की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली खुशबू मिश्रा, प्रकृति वर्मा, सौरभ मिश्रा, अनामिका द्विवेदी, स्वाती पाठक, रोहिणी ओझा, मधु अवस्थी, रिचा रावत, आदर्श पांडेय, अनीता देवी, दिव्या द्विवेदी, शिवानी पांडेय, रितिक सोनी, राकेश पांडेय व हाईस्कूल की परीक्षा में अव्वल रहीं छात्रा आकांक्षा वर्मा के साथ धर्मेंद्र कुमार तिवारी, निशा शुक्ला, देव श्री उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, उत्कर्ष गुप्ता, निधि सिंह, राजेंद्र यादव व अनुराग को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
मेधावियों के सम्मान में जिलाधिकारी ने रात्रि भोज भी दिया। इस मौके पर देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधीर कुमार दीक्षित, डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सुधीर कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी यशवंत कुमार आदि मौजूद रहे।