अलग-अलग गांवों में लगी आग में शनिवार को 24 मकान राख हो गए। इसमें लाखों रुपये का घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
पहली घटना तरबगज तहसील के गाव बरौली के मजरा गडरिया पुरवा की है जहां अज्ञात कारणों से लगी आग में चन्दशेखर, छबिलाल, नानमून, सम्मयलाल, राजितराम, सियाराम, जगराम, मधई, नयननाथ, जोखू, लोकनाथ प पटेश्वर नाथ के घर जल गए।
इसके अलावा दूसरी घटना गौहानी गांव की है जहां शाम पांच बजे अचानक लगी आग से इबरार अली हनीफ याकूब आशिक अली बुद्धू जुमराती पचई राममिलन अयोध्या पंचम तथा जग प्रसाद सहित 12 लोगों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी।
देर शाम तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। इस घटना में 20 लाख से अधिक रुपए की क्षति का अनुमान है। घटना के बाद पीड़ितों के सर पर अब न तो छत है और न ही इनके पास खाने के लिए अन्न का एक भी दाना बचा है।