गोंडा। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाते हुए 23 वाहनों को सीज कर दिया। 100 वाहनों के चालान काटे गए। शनिवार रात एआरटीओ आरसी भारतीय व सीओ यातायात विनय सिंह की अगुवाई में मुन्नन खां चौराहा व गुरुनानक चौक पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न होने, बीमा न कराने, शराब पीकर वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
इसमें पंजीकरण दस्तावेज न मिलने पर एक एंबुलेंस, प्रेशर हार्न लगे होने के कारण दो डंपर तथा दस्तावेज न होने के कारण 20 दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन में 100 वाहनों का चालान भी किया गया।