फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में 23.85 लाख वोटर करेंगे मतदान

Sun, 06 Sep 2015 10:08 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में 23 लाख 85 हजार 884 मतदाता पंचायत प्रतिनिधियों के भाग्य का फैसला तय करेंगे। ये वोटर पंचायत चुनाव के जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत पद के उम्मीदवारों के भाग्य विधाता बने हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मतदाता पुनरीक्षण की संशोधित वोटर लिस्ट जारी कर दी है।  जिले में पिछले पंचायत चुनाव 2010 में कुल 21 लाख 80 हजार मतदाता थे।

इस बार के चुनाव में 23 लाख 85 हजार 884 मतदाता क्षेत्र पंचायत के 1281 व जिला पंचायत पद के 51 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय करने के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नई संशोधित मतदाता सूची के आधार पर ही पंचायत चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें