गोंडा। शुक्रवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने से 22 बीघा गेहूं की फसल व छह मकान जलकर राख हो गए। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
थाना तरबगंज के ग्राम पंचायत चिरेबसना में अज्ञात कारणों से आग लगने से 9 लोगो का करीब 22 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई है। इसमें निरहू, राम सेवक, विजई, राम लगन, मुराद, बब्बन, गोपाल, पवन, देशराज की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना ग्रामीणों ने फायर सर्विस को दिया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू कर लिया गया।
करनैलगंज के खालेपुरवा गांव में अचानक आग लगने से करीब आधा दर्जन आशियाने जलकर राख हो गए। शुक्रवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते करीब आधा दर्जन घर जल गए।
ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया। तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्नि कांड में प्रताप बहादुर, शिवनाथ, नकछेद समेत चार लोगों का ज्यादा नुकसान हुआ है।
जिसमें एक कार, एक बाइक, दो मशीनें, साइकिल समेत अन्य गृहस्थी जलीं हैं। हल्का लेखपाल राहुल दुबे ने मौके पर पहुंचकर नुकसान हुए संपत्तियों का रिपोर्ट तैयार किया। एसडीएम शतुघ्न पाठक ने बताया जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सहायता प्रदान की जाएगी।