फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 208 किलो अवैध पटाखे जब्त, तीन गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के पोर्टरगंज पथवलिया में बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन घरों पर छापा मारकर 208 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार की टीम ने छापा मारा। पहले मकान से इमामुननिशा के कब्जे से 58 किलोग्राम पटाखे मिले। दूसरे मकान से साबिया खातून के पास 70 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। तीसरे मकान से बख्शीश रजा के कब्जे से 80 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने बरामद पटाखों को सील कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)

अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई
रूपईडीह/माधोपुर। सीओ आनंद राय ने बताया कि कौड़िया पुलिस ने शुक्रवार रात पृथ्वीनाथ मोड़ स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। वहां से 555 सुतली बम और अन्य पटाखे बरामद कर फैयाज को गिरफ्तार किया गया। माधोपुर में भी बृहस्पतिवार शाम कई घरों में तलाशी की गई। लोगों को पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री से दूर रहने की हिदायत दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें