फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत

Fri, 06 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अजय पांडेय उर्फ बबलू की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बालपुर। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर गुरुपुरवा स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत हो गई। वह लखनऊ की एक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत थे।
विज्ञापन


कटरा बाजार के सर्वांगपुर निवासी सदानंद पांडेय ने बताया कि उनके 26 वर्षीय बेटे अजय पांडेय उर्फ बबलू लखनऊ की एक टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर थे। बुधवार को वह रिश्तेदारी में गुरुसड़ा गए थे। रात आठ बजे बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

अजय की मौत से पत्नी प्रिया, मां शोभा और बेटी अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। बालपुर चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहने था, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। सीओ आनंद राय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

बालपुर/करनैलगंज। रेरुवा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में महिला के बेटे को चोटें आई हैं।

करनैलगंज नगर के सरफराजगंज निवासी जुबेर ने बताया कि उनकी पत्नी सूफिया बानो (48) बेटे मोहम्मद रेहान के साथ बाइक से मुख्यालय जा रही थीं। रेरुवा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे सूफिया बानो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में मौत हो गई।
सूफिया बानो की मौत से पति जुबेर समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा मोहम्मद रेहान है। सीओ आनंद राय ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से महिला की मौत हुई है।

अजय पांडेय उर्फ बबलू की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें