फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काटकर युवक की हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गला काटकर युवक की हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव

मुजेहना। धानेपुर थाना क्षेत्र के उजैनीकला गांव के मजरे मधईपुरवा के रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई और उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत मे फेंक दिया गया।

युवक 28 जुलाई को हैदराबाद जाने के लिए घर से निकला था लेकिन सोमवार को जब उसकी सिर कटी लाश गांव के बाहर गन्ने के खेत मे मिली तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसका शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के उजैनीकला गांव के मजरा मधईपुरवा का रहने वाला घनश्याम हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। घनश्याम की पत्नी शारदा के मुताबिक कुछ दिन पहले वह गांव आया था और फिर से हैदराबाद जाने के लिए 28 जुलाई को घर से निकला था।

मगर रास्ते में ही किसी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। सोमवार को कुछ लोग गांव के बाहर गन्ने के खेत में घास काटने के लिए गए थे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने खेत में सिर कटा शव पड़ा देखा तो शोर मचाते हुए साथ के लोगों को इसकी सूचना दी।

शव मिलने की सूचना पर घनश्याम का बड़ा भाई उदयराज भी मौके पर पहुंचा और कपड़ों के आधार पर घनश्याम की पहचान की। उदयराज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक घनश्याम का पत्नी शारदा का आरोप है कि उसके पति की हत्या कर उसके शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है।

पुलिस ने तहरीर लेने से मना किया
मुजेहना। घनश्याम की हत्या के मामले मे मंगलवार को उसकी पत्नी शारदा अपने भाई हंसराज के साथ धानेपुर थाने पहुंची और अपने पति की हत्या की आशंका जाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उसकी तहरीर लेने से ही इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

कहीं जमीन तो नहीं बनी हत्या की वजह

उजैनीकला के मधईपुरवा गांव के रहने वाले घनश्याम की पत्नी शारदा के मुताबिक घनश्याम के नाम से महज एक विस्वा जमीन थी। सड़क के किनारे होने के कारण जमीन कीमती थी। बीते मार्च महीने में गांव के ही एक व्यक्ति ने घनश्याम से उस जमीन का बैनामा करा लिया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर शारदा ने अपने पति को बहला फुसला कर जमीन का बैनामा करा लेने का आरोप लगाते हुए उसे निरस्त कराने कि लिए केस दायर कर दिया था। शारदा का आरोप है कि इसी जमीन के कारण उसके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें