फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बरमपाया कहर, चार मकान धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारिश ने बरपाया कहर, चार मकान धराशायी

गोंडा। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है। तेज बारिश के कारण जनपद के दो विकास खंडों के दो गांवों में शुक्रवार की सुबह चार मकान धराशायी हो गए।

मूसलाधार बारिश के कारण शहर के गली मोहल्लों व कालोनियों के साथ ही गांव की पगडंडियां भी पानी से लबालब हो गई हैं।

रुपईडीह के भंगहा गांव के मजरे बनकटी के रहने वाले रामानन्द ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर हुआ उसक खपरैल का मकान शुक्रवार सुबह ढह गया।
विज्ञापन


पड़ोस के ही रहने वाले राम कृपाल, बच्छराज के भी खपरैल के मकान धराशायी हो गए। मकान ढहने से सभी के गृहस्थी के सारे सामान मलवे के नीचे दबकर नष्ट हो गए। मकान ढहने से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

इसी गांव के रहने वाले गजराज वर्मा के मकान की दीवार भी बारिश में ढह गई। मगर उसका आंशिक नुकसान हुआ है। रामानंद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से उन सभी को पहले ही आशंका थी कि उनके मकान कभी भी ढह सकते हैँ। इसलिए वह सभी पहले से ही सतर्क थे और मढ़हे में रह रहे थे।

जिससे जनहानि नहीं हुई। क्षेत्रीय लेखपाल अनूप कुमार ने बताया कि मकान गिरने की जानकारी हुई है, मौके पर जाकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी। जिससे पीड़ितों को सरकारी सहायता मिल सके।

दूसरी ओर मूसलाधार बारिश से कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर धौताल गांव के मजेर सीवन पुरवा के रहने वाले सत्यम अवस्थी का मकान बारिश में धराशायी हो गया। सत्यम ने बताया कि मकान ढहने के बाद भी तहसील का कोई अधिकारी व कर्मचारी उनका हाल जानने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से शहर के गली मोहल्लों समेत कई कालोनियां व गांव की पगडंडियां पानी से लबालब हो गई हैं। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें