फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा अमूल्य उपहार, प्रत्येक बच्चे का स्कूल में कराएं नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षित बच्चे ही देश का निर्माण करेंगे : रमापति
विज्ञापन


गोंडा। शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई अर्थ नहीं है शिक्षा अमूल्य उपहार है। शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रदेश सरकार स्कूल चलो अभियान का संचालन कर रही है। एक भी बच्चा अगर शिक्षा से वंचित रह गया तो योगी सरकार का संकल्प टूट जायेगा।

इसलिए सभी अपने बच्चे का नामांकन स्कूल में अवश्य कराएं। शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए शनिवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय नगवा में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडरी दिखाई और अभिभावकों से अपने बच्चे का नामांकन स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय नगवा में शनिवार को परिषदीय स्कूल के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित इस रैली को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने हरी झंडी दिखाई।

रैली से पहले समाज कल्याण मंत्री ने नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय के संग मा सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने व विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान का संचालन किया जा रहा है।

प्रत्येक बच्चे को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह शिक्षा को मानव समाज के संस्कृति सभ्यता की रीढ़ बताया। जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप हर विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चें का नामांकन कराया जाएगा।

बीएसए ने बताया कि इस वर्ष जिले के 90 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम मे भी पढ़ाई शुरू होने जा रही है। समाज कल्याण मंत्री ने स्कूल के बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और उनकी हौसला अफजाई की।

इस दौरान मंत्री के पीआरओ वेद प्रकाश दूबे भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद तिवारी, बाबू लाल शास्त्री, सूर्यलाल दूबे, सुनील जयसवाल, सुशील पांडेय, रमेश पांडेय, लल्लू तिवारी, लालजी,मो इलियास प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूल को हैंडपंप व विद्युतीकरण की सौगात
नवाबगंज। प्राथमिक विद्यालय नगवा के बच्चों ने समाज कलयाण मंत्री को बताया कि स्कूल में हैंडपंप खराब है। उन्हे पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं है। स्कूल में बिजली भी नही है। इस पर मंत्री रमापति शास्त्री ने विद्यालय में इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाने व स्कूल का विद्युतीकरण कराने जाने की घोषणा की। बच्चे इस सौगात से प्रसन्न नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें