फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा दुकान का ताला तोड़ 20 हजार के गहने चोरी

Fri, 21 Aug 2015 11:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में चोरों ने एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान का ताला तोड़ दिया और दुकान में रखा करीब 20 हजार रुपये का जेवर उठा ले गए। पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में मोतीगंज थाने मे अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना को लेकर बाजार के व्यापारियों मे दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


धानेपुर बाजार निवासी कमलेश सोनी की मोतीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में सर्राफा की दुकान है। कमलेश के मुताबिक वह बीती बुधवार शाम को दुकान का ताला बंद कर अपने घर गया था। गुरुवार की सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मोतीगंज की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमलेश ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान मे रखा 20 हजार रुपये के जेवर व करीब एक हजार रुपये के सिक्के उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध मे आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली और सर्राफा दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। लेकिन चोरों के संबंध मे कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस का कहना है कि घटना के समय सीसीटीवी कैमरा बंद था। इस संबंध मे कमलेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मोतीगंज थाने मे तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर बाजार के बीचोबीच स्थित इस सर्राफा की दुकान में घटी चोरी की घटना ने पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस चोरी की घटना से बाजार के व्यापारियों मे दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष मोतीगंज दिवाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें