फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पिता ने छीना बच्चों का निवाला, मामले में पुलिस की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शराब के लिए एक पिता ने अपने बच्चों के मुंह से दूध छीन लिया। इधर पत्नी अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास गई, उधर पति ने शराब के लिए अपनी भैंस पैंठ में बेच दी।

घर लौटी पत्नी भैंस न देखकर परेशान हुई और खोजबीन शुरू की तो पैंठ में एक व्यापारी के पास अपनी भैंस खोज निकाली। भैंस वापस पाने को लेकर उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई। अब पुलिस महिला को भैंस वापस दिलाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


यह मामला लोधा थाना क्षेत्र के ग्राम करीलिया का है। गोंडा थाने के दरोगा प्रदीप मलिक ने बताया कि वहां की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को बच्चे की तबीयत खराब होने पर दवा दिलाने ले गई।

इसके बाद महिला का पति दुधारू भैंस खोलकर थाना गोंडा के पींजरी पैंठ में पहुंचा, जहां कट्टी के लिए भैंस को 31 हजार रुपये में बेच दिया। उधर घर लौटी महिला को पड़ोसियों से पता चला कि उसका पति भैंस को लेकर गया है तो वह पड़ोसियों की मदद लेकर पींजरी पैंठ पहुंची। वहां एक व्यापारी के पास अपनी भैंस उसने पहचान ली।
विज्ञापन


वह भैंस को वापस करने की मांग करने लगी। इस पर व्यापारी ने उसके पति को दिए गए रुपये मांगे। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भैंस पैंठ मालिक की सुपुर्दगी में दे दी और व्यापारी को थाने ले आई ।

अब व्यापारी को उसके रुपये दिलाकर भैंस महिला को वापस कराने की कोशिश में पुलिस जुटी है। उधर 31 हजार रुपये लेकर महिला का पति फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें