फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के लिए 186 लोगों ने भरे परचे

Tue, 06 Oct 2015 11:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए पहले दिन मंगलवार को मनकापुर तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद की 11 सीटों के लिए 186 लोगों ने परचा दाखिल किया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कुल 255 सीटों पर 1150 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


इसे लेकर कलेक्ट्रेेट और मनकापुर क्षेत्र के मनकापुर, बभनजोत व छपिया ब्लॉक में नामांकन करने वालों की भीड़ से गहमागहमी रही।

मनकापुर तहसील क्षेत्र के लिए मंगलवार के अलावा बुधवार को भी नामांकन किया जाना है। नामांकन के पहले दिन कलेक्ट्रेेट परिसर संभावित उम्मीदवारों, प्रस्तावकों और उनके साथ आए समर्थकों की भीड़ से भरा रहा। मनकापुर के हथियागढ़ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए माधुरी त्रिपाठी व अलका शुक्ला ने परचा भरा।

पचपुती जगतापुर से राधेश्याम, चारू से मजहरुल हक व सपा के जिला महासचिव प्रमोद पाण्डेय ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह हथियागढ़ से रूसदानूर, दौलतपुर ग्रंट से अनीता वर्मा, कूकनगर ग्रंट से राम लौटन पटेल, चारू से रोहित कुमार, वीरापुर से विमलेश पटेल, पचपुती जगतापुर से गंगा सागर ने परचा भरा।
विज्ञापन


इनके साथ बसपा के गौरा विधानसभा प्रभारी प्रभात वर्मा मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए इन लोगों ने कलेक्ट्रेेट में एडीएम/जिला उप निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन करने में महिलाओं की भी अच्छी खासी तादाद रही। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मनकापुर ब्लॉक के अलावा छपिया व बभनजोत में 1150 लोगों ने नामांकन किया। इस दौरान विकास खंडों पर लोगों की काफी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें