फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर में मिले 18 कोबरा, दहशत

Mon, 20 Jul 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक के नारे महरीपुर गांव में घर से निकले 18 कोबरा। स्रोत: वीडियोग्रैब  - फोटो : इटियाथोक के नारे महरीपुर गांव में घर से निकले 18 कोबरा। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
इटियाथोक। नारे महरीपुर निवासी इरफान के घर में रविवार को 18 कोबरा सांप मिलने से दहशत फैल गई। सर्पमित्र अरुण गोस्वामी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी सांपों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इरफान ने बताया कि पहले स्नानगृह में दो सांप दिखे। कुछ देर बाद बरामदे और घर के आसपास भी सांप नजर आने लगे। इसके बाद पहाड़ापुर से सर्पमित्र अरुण को बुलवाया। उन्होंने लकड़ियों के नीचे और घर के पीछे से कुल 18 सांप पकड़े। इरफान ने बताया कि 10 दिन पहले यहां एक मादा कोबरा दिखी थी। बचाव के लिए तार की जाली लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर दिया गया था। उसकी चपेट में आकर मादा कोबरा की मौत हो गई थी। अन्य सांप बिल से निकलकर इधर-उधर घूम रहे थे।
सर्पमित्र अरुण ने बताया कि पकड़े गए सभी सांप स्पेक्टिकल कोबरा प्रजाति के हैं। यह अत्यंत जहरीले होते हैं और काटने के 40-45 मिनट के भीतर असर दिखने लगता है। पकड़े गए सभी सांपों को करनैलगंज के आगे सरयू नदी के पास सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें