फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंडल में 22 को 16,564 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस-प्री परीक्षा

Fri, 20 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा की परीक्षा 22 दिसंबर को देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में होगी। मंडल के कुल 41 परीक्षा केंद्रों पर 16,564 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


आयुक्त ने बताया कि परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र के रूप में दो सत्रों में होगी। बलरामपुर जिले के पांच केंद्रों पर 2,208 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
गोंडा जिले के परीक्षा केंद्रों पर 16 केंद्रों पर 6,720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बहराइच जिले के 15 केंद्रों पर 6,048 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। श्रावस्ती जिले के तीन केंद्रों पर 1,588 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। मंडलायुक्त ने विशेष सतर्कता और पूरी पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें