फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतरिक परीक्षक की चूक से फेल हो गई छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आंतरिक परीक्षक की चूक से फेल हो गई छात्रा

गोंडा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवधविश्वविद्यालय से सम्बद्ध लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षक की चूक से एक छात्रा बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल हो गई है।

प्रयोगात्मक परीक्षा गलत रोल नम्बर पर करा दी गई। छात्रा ने भी परीक्षा के दौरान ध्यान नही दिया। परीक्षा परिणाम आने पर वह फेल हो गई। पता किया तो प्रयोगात्मक परीक्षा में गैर हाजिर होने पर उसने और जानकारी एकत्र किया तो गलत रोल नम्बर पर परीक्षा देने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2017-18 में बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्रा नंदिनी सोनी पुत्री कुलदीप सोनी ने सैन्यविज्ञान एवम रक्षा अध्ययन एक विषय के रूप में ले रखा था।

प्रयोगात्मक परीक्षा व लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुई। इसी बीच प्रयोगात्मक परीक्षा उस समय आयोजित हुई जब विश्वविद्यालय ने केवल रोल नम्बर ही जारी किया था लेकिन प्रवेश पत्र निर्गत नही हुआ था।

महाविद्यालय के सैन्यविज्ञान विभाग में आंतरिक परीक्षक ने नंदिनी को 18008316 रोल नम्बर बताकर प्रयोगात्मक परीक्षा दिलवा दी। इसी बीच लिखित परीक्षा में प्रवेश पत्र में लिखे रोल नम्बर 18008318 पर छात्रा ने परीक्षा दे दी।

इस बात का पता तब चला जब विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी किया जिसमें नंदिनी प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित दर्शायी गयी तथा फेल हो गयी। इसकी शिकायत छात्रा नंदिनी ने महाविद्यालय में सैन्यविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व प्राचार्य से की।

तत्कालीन आंतरिक परीक्षक ने भी प्रकरण पर दी आख्या में यह स्वीकार किया है कि नंदिनी सोनी पुत्री कुलदीप सोनी ने रोल नम्बर 18008316 पर प्रयोगात्मक परीक्षा दी है जबकि छात्रा नंदिनी का रोल 18008318 है, वही 18008316 रोल नम्बर किसी अन्य छात्रा नंदिनी पुत्री रामतेज का है जो प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित थी। छात्रा नंदिनी ने इसकी शिकायत महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन से की।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षा में रोल नम्बर बदल जाने से परिणाम प्रभावित होने की शिकायत मिली है। जांच आख्या मिली है पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की गई है। छात्रा के प्रयोगात्मक परीक्षा में बैठने की पुष्टि हुई है। परिणाम में जल्द ही संशोधन कर दिया जाएगा। छात्रा का वर्ष बर्बाद नही होगा।
एसएन शुक्ल, कुलसचिव, अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें