फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमारी तोड़कर 90 हजार रुपए नकदी व गहने पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
90 हजार नकद और चार लाख के गहने पार

गोंडा । बेलवाभाग गांव के बाबागंज मोहल्ले में शुक्रवार रात एक घर में घुसे चोरों ने आलमारी तोड़ दी और उसमें रखी 90 हजार नकदी व चार लाख के गहने पार कर दिए। मामले में थाना कौड़िया में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कौड़िया थाना क्षेत्र के बेलवाभान गांव के मोहल्ला बाबागंज के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह परिवार समेत घर की छत पर सोने चले गए थे।
विज्ञापन


उनके भाई दद्दू अपने परिवार के साथ नीचे अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात चोरों ने घर के चैनल का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोरों ने दद्दू के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी और कमरे में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखी 90 हजार नकदी व तीन संदूक उठा ले गए।
विज्ञापन


जिसमें करीब चार लाख के जेवर थे। घटना की सूचना पर कौड़िया थाने की निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

चोरी की सूचना पर बुलाए गई डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जब छानबीन शुरू की तो खोजी कुत्ते ने घर से 200 मीटर की दूरी पर बंसराज के खेत में चोरी गए तीनों संदूक खोज निकाला, तीनों टूटे मिले और सामान गायब मिला। इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें