फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के छापेमारी में बन्द मिला अस्पताल,स्टाफ रहा नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाम को ही सीएचसी में बंद कर निकल गए डॉक्टर

गोंडा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों का जायजा लेने के लिए गुरुवार देर शाम छापेमारी की। सीएमओ की छापेमारी में पंडरी कृपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटकता मिला। मरीज बाहर बैठे थे और अधीक्षक से लेकर वार्ड ब्वाय तक गायब थे।

इसी तरह से जब सीएमओ इटियाथोक ब्लाक के सीएचसी पर पहुंचे तो वहां के डॉ. अंजनी कुमार चौबे व वार्ड ब्वाय बिना किसी सूचना के गायब मिले।

सीएमओ ने इस संवेदनहीनता व लापरवाही पर पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग के कुछ चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी से ग्रामीण क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है। इससे आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों में किसी न किसी बीमारी के फैलने व ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं व इलाज न मिलने से मौत भी हो जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह की शिकायतें स्वास्थ्य विभाग को मिलती रहती है। इसी की पड़ताल करने के लिए गुरूवार की रात में सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छापा मारा।

सीएमओ एसके श्रीवास्तव रात में 10:15 बजे पण्डरी कृपाल ब्लाक की सीएचसी पर छापा मारा तो उन्हें वहां पर अस्पताल में ताला लगा मिला और पूरा स्टाफ नदारद था। कुछ मरीज इलाज के लिए बाहर इंतजार में पड़े थे।

सीएमओ ने इस पर यहां के सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ सभी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी। बताया जाता है कि इस सीएचसी पर डॉ. गुलाम मोहम्मद की अधीक्षक के पद पर तैनाती है इनको शुक्रवार को फोन लगाया गया लेकिन इनका फोन नही उठा।

इसके बाद सीएमओ सीधे इटियाथोक ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर तैनात डॉ. अन्जनी कुमार चौबे गायब मिले पता चला कि वह रिसिया गये हुए हैं। यहां वार्ड ब्वाय भी गायब मिला।

यहां डॉ.स्वेता और फार्मासिस्ट अवधेश मौजूद पाये गये। सीएमओ ने यहां के अंजनी कुमार व वार्ड ब्वाय को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।

इस बारे में सीएमओ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि दो स्वास्थ्य केंद्रों पर छापेमारी में भारी अव्यवस्था मिली है। पण्डरी कृपाल ब्लाक का तो पूरा अस्पताल ही बन्द मिला है। इटियाथोक में डाक्टर व वार्ड ब्वाय गायब मिले है सभी पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इटियाथोक सीएचसी पर गंदगी मिलने पर भड़के सीएमओ

इस समय स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं जहां मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा हो वहां पर साफ सफाई रखना कितना जरूरी है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि गंदगी से मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इस मामले में समुदायकि स्वास्थकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मी ही फेल्योर साबित हो रहे हैं। अनाचक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ एसके श्रीवास्तव ने इटियाथोक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर वार्ड व सीएनई में गंदगी देख भड़क उठे। उन्होंने गंदगी पर फार्मासिस्ट को क़ी फटकार लगाकर जल्द सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें