फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में गोंडा की सुनीता व सीमा ने सभी को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एथलेटिक्स में गोंडा की सुनीता व सीमा ने सभी को पछाड़ा

गोंडा। कस्तूरबा स्कूलों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोंडा की बेटियों का दबदबा रहा। एथलेटिक्स के मुकाबलों में जिले की बेटियां अव्वल रहीं। 100 मीटर रेस में सुनीता यादव व दो सौ मीटर रेस में सीमा प्रजापति ने दूसरी बालिकाओं को पछाड़ते हुए अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

चक्का फेंक में भी गोंडा की मनीषा पाल अव्वल रहीं। इसके अलावा ऊंची कूद में बहराइच तो गोला फेंक व लंबी कूद में श्रावस्ती की बालिकाओं ने जीत हासिल की।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को सौ व दो सौ मीटर की रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक व चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही इस प्रतियोगिता में मेजबान जिले की बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा। जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि सौ मीटर की रेस में गोंडा की सुनीता यादव ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। गोंडा की सीमा प्रजापति दूसरे तो श्रावस्ती की सुंदरकली तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी तरह से दो सौ मीटर में सीमा प्रजापति तीनों जिलों की खिलाड़ियों को पछाड़कर चैंपियन बनी। दूसरे स्थान पर बहराइच की सीमा बानोव तीसरे स्थान पर गोंडा की मनीषा पाल रहीं। चक्का फेंक में भी गोंडा की बेटियों का दबदबा रहा। गोंडा की मनीषा पाल ने पहला, बहराइच की मांडवी सिंह ने दूसरा व बलरामपुर की सीमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गोला फेंक में पहले व देसरे स्थान पर श्रावस्ती का कब्जा रहा। मनीषा राना पहले व समीना बानो दूसरे नंबर पर रहीं। बहराइच की रजनी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। लंबी कूद में श्रावस्ती की सुंदरकली पहले गोंडा की महक सिंह दूसरे व बहराइच की शाहजहां तीसरे स्थान पर रहीें। ऊंची कूद में बहराइच की शाहजहां ने पहला स्थान प्राप्त किया।

दूसरे सथान पर श्रावस्ती की काजल राना व तीसरे स्थान पर श्रावस्ती की ही चांदनी ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का संचालन ओमशंकर यादव, सैय्यद इरफान मोईन व रुचि वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र वर्मा, विश्वजीत यादव, शिवशंकर, सत्येंद्र, हिमांशु, आलोक, संदीप शुक्ला, अमरेंद्र कुमार, अतुल कुमार ने निर्णायक का भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एंव लेखाधिकारी डा रमेश चंद्र चौबे, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रजनी श्रीवास्तव, निवेदिता द्विवेदी, विनीता कुशवाहा, रश्मि सिंह, भोला प्रसाद यादव,राजू प्रसाद,ह्रद्येश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें