फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जन सुविधा केंद्र पर अपना आधार संशोधित करा सकेंगे कार्डधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डधारकों के आधार की फीडिंग व संशोधन में किये जा रहे खेल से तंग आकर आखिरकार अब शासन ने कार्डधारकों के हित में नया फैसला लिया है। अब कार्डधारक अपने आधार की फीडिंग सीडिंग जनसुविधा केंद्रों पर करा सकेंगे। खाद्य एंव रसद विभाग उत्तर प्रदेश के खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने कार्डधारकों की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों को आधार प्रवृष्टि/संशोधन का लिंक उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन


जिले में करीब 5.50 लाख राशन कार्डधारक हैं। विभाग की ओर से करीब एक दर्जन बार कार्डधारकों का आधार फीड कराया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से कार्डधारकों के आधार फीडिंग में जानबूझ कर कोई न कोई खामी कर दी जाती थी। इस पर समय-समय पर शासन की ओर से आधार सीडिंग के समय पर तमाम कार्डधारकों के आधार व कार्ड में दर्ज डेटा में भिन्नता होने पर कार्डधारकों के कई सदस्यों का नाम कट जाता था। इससे बार-बार कार्डधारकों को दौड़ना पड़ता था। विभागीय अधिकारियों की ओर से आधार फीडिंग के काम को लेकर एक सिंडीकेट काम कर रहा है जो 100 से 200 रुपये लेकर कार्डधारकों का आधार बार-बार फीड कराने के नाम पर कार्डधारकों व कोटेदारों के जरिये उगाही करता है। इस बात की जानकारी शासन को होने पर शासन ने जन सामान्य की सुविधा के लिए अब इस नियम में बड़ा फेर बदल कर दिया है।

आधार सीडिंग शत-प्रतिशत किये जाने के लिए जन सामान्य के लिए सुलभ बनाने के लिए जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से आधार सीडिंग/संशोधन हेते आवेदन लिये जाने की सुविधा शुरू की गई है। इस बारे में प्रदेश के खाद्य आयुक्त आलोक कुमार की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। जन सुविधा केंद्र पर संशोधन सीडिंग के बाद कार्डधारक स्वयं देख सकेगा। जिस सदस्य का आधार नंबर सीड वैलिडेट नहीं हो सका है वह अपना आधार नंबर भरवाकर उसी समय अपडेट करवा सकता है। इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी वीरेंद्र कुमार महान ने बताया कि जिस कार्डधारक का आधार कट गया है वह जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार फीडिंग/सीडिंग करा सकते हैं। इससे आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें