फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह में डीजे में गाना बदलने को लेकर मारपीट, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। थाना धानेपुर के रेतवागाड़ा के मजरा चिड़ियापुर में आई बारात में डीजे पर गाना बदलने को लेकर बराती व गांव पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। इसमें कुछ लोगों को चोटें भी आयीं। इस घटना के बाद बारातियों में भगदड़ मच गयी। बारातियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का आपस में सुलह समझौता कराकर शादी संपन्न कराई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन


मंगलवार को जंग बहादुर यादव पुत्र भिखारी लाल यादव निवासी ग्राम रेतवागाड़ा के मजरा चिड़ियापुर की पुत्री की शादी थी। इस शादी के लिये सूरज यादव पुत्र राम चरित्र यादव निवासी ग्राम समदा थाना कोतवाली इटियाथोक की बारात आई थी। द्वार पूजा की रस्म के दौरान पड़ोसी गांव के कुछ शरारती युवक आ गए और डीजे पर अपने मनपसंद का गाना लगाकर डांस करने के लिए बारातियों से तू-तू मैं-मैं करने लगे।

इस दौरान बारातियों तथा दूसरे गांव से आए इन शरारती लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गयी, जिससे बारातियों में अफरा-तफरी का माहौल खड़ा हो गया और कुछ बराती भाग खड़े हुए। बारात में आए मनोज कुमार नामक व्यक्ति ने 100 नंबर को पुलिस को सूचना देते हुए घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पीआरबी 867 के प्रभारी सीपीडीएन सिंह ने अपने पूरे दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराई और घटना के आरोपी राजेंद्र शर्मा पुत्र बच्चा राम तथा रवि शर्मा पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार कर थाने ले आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें