फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में गोंडा से कुशीनगर जाएंगी 150 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव को लेकर संभागीय परिवहन विभाग पूरी तरह से तैयारी में जुटा है। सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में बस ऑपरेटरर्स की बैठक हुई। इसमें बसों की उपलब्धता पर समीक्षा की गई। बस ऑपरेटरर्स के संग बैठक में कुशीनगर जनपद में होने वाले चुनाव में बसों को भेजने पर चर्चा की गई। समय से बस उपलब्ध न कराने वाले ऑपरेटरर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बस ऑपरेटरर्स को बताया कि विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में 03 मार्च को कुशीनगर में चुनाव होना है। इसके लिए वहां से 150 बसों की मांग की गई है। यहां से 150 बसें भेजी जानी हैं। एआरटीओ ने बस ऑपरेटरर्स से 01 मार्च को बसों की मांग की है।
उन्होंने बस ऑपरेटर्स से बसों की फिटनेस जांच कराने के साथ ही उनके पंजीयन समेत अन्य कागजात दुरुस्त करने को कहा है जिससे सभी बसों को समय से भेजा जा सके। एआरटीओ ने बताया कि समय से बस उपलब्ध न कराने वाले ऑपरेटरर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें