फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट भी बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 450 करोड़ रुपये की लागत से 65.61 एकड़ में बन रहे एथेनाल प्लांट से प्रतिदिन 350 केएलडी एथेनाल का उत्पादन होगा। इसके लिए मिल की पेराई क्षमता का भी विस्तार किया गया है। अभी तक चीनी मिल की क्षमता 32 हजार क्विंटल की थी जो अब बढ़ाकर 40 हजार क्विंटल हो गई है।
विज्ञापन

चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना पवन कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एथेनाल के साथ मिल में 15 मेगावाट के पावर प्लांट की भी स्थापना की जा रही है। इससे क्षेत्र के करीब 60 हजार किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
इसके अलावा मिल में एक डिस्टलरी प्लांट भी लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्लांटों का उद्घाटन किया और किसानों को इसका फायदा मिले इसके लिए मिल प्रबंधन से उम्मीद भी की।
विज्ञापन

सीएम ने किसानों व अन्य लाभार्थियों को लाभ व स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने किसानों को 105 क्विंटल सरसों, 160 क्विंटल मसूर के मिनी किट प्रदान किए। इसके अलावा 7112 क्विंटल गेहूं के बीज, 11 किसान उत्पादक समूहों को फार्म मशीनरी, 20 किसानों को रोटावेटर, तीन किसानों को रीपर, 400 किसानों को नमी सूचक यंत्र खरीद के लिए अनुदान स्वीकृत पत्र सौंपा।
उद्यान के किसान अनिल सिंह को पैक हाउस के लिए स्वीकृति पत्र दिया। इसके अलावा बाल विभाग पुष्टाहार विभाग की ओर से एक बच्चे का अन्न प्रासन कराया और 25 महिलाओं की गोदभराई भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें