फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 15 बंदियों को मिला साक्षरता प्रमाणपत्र

Fri, 10 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडल कारागार में बंदियों को शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को पहले बैच का सफल समापन हुआ। 15 बंदियों को साक्षरता प्रमाणपत्र वितरित किए गए। 30 नए बंदियों का दूसरा बैच शुरू कर शैक्षिक किट उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग व शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से कारागार में नियमित कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। 90 दिन के प्रशिक्षण के बाद 15 बंदियों को साक्षरता का प्रमाणपत्र दिया गया। वहीं दूसरे बैच का शुभारंभ हुआ। जेल अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बंदियों के व्यक्तित्व का विकास होगा तथा समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए सहायक होगा। इस दौरान जेलर आफताब अंसारी, जेल शिक्षा काउंसलर आशुतोष, शिव नाडर फाउंडेशन के एसोसिएट मैनेजर दिवेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें