फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स संभालेगी चुनावी मोर्चा, गड़बड़ी करने वालों पर होगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
21 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल संभालेगा चुनावी मोर्चा

गोंडा। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के लिए बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल मोर्चा संभालेगा। इसके लिए विभाग ने खाका तैयार कर लिया है।

मतदान के दौरान क्रिटिकल व वल्नरेबिल बूथों पर भी पैरामिलेट्री के जवानों की तैनाती की जाएगी। क्रिटिकल बूथों पर चार तो वल्नरेबिल बूथों पर पांच से छह जवानों को लगाया गया है। इसके साथ सिविल पुलिस के 15 हजार जवान मतदान में सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


जिले में लोकसभा की दो सीटें गोंडा लोकसभा व कैसरगंज लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की डिमांड पर जिले को 21 कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स की स्वीकृति मिली है। इनमें से एक दो कंपनी पैरा मिलेट्री के जवानों ने जनपद में आमद करा दी है। जो अभी से ही मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर रहे हैं।

क्रिटिकल व वल्नरेबिल बूथों पर आने-जाने वाले रास्तों समेत क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति विधानसभा क्षेत्र में मिश्रित आबादी समेत कई बिंदुओं पर पैरा मिलेट्री ने मंथन शुरु कर दिया है। जिससे मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखी जा सके।

लोकसभा चुनाव में तीन बूथों से अधिक वाले मतदान केन्द्रों पर पैरा मिलेट्री के जवानों को लगाने का खाका तैयार किया गया है। मगर किस ऐसे मतदान केन्द्रों पर अभी पैरा मिलेट्री के कितने जवानों की तैनाती होनी है। इसके लिए पहले जिला निर्वाचन अधिकारी तय करेंगे। उसके बाद उसकी स्वीकृति पर्यवेक्षक को देनी होगी।

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के 17 थाना क्षेत्रों को कवर करने के लिए प्रत्येेक थाने में पैरा मिलेट्री फोर्स व सिविल पुलिस की अलग-अलग पांच-पांच मोबाइल टीमें बनाई हैं।

जो मतदान केंद्रों पर लगातार भ्रमण करेंगी। मोबाइल टीमों को असलहों के साथ ही आरटी सेट, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट से लैस किया गया है।

-नवीन मंडी समिति में ईवीएम के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम सुरक्षा चक्र से घिरा होगा। मंडी समिति के मुख्य गेट पर तो सिविल पुलिस के जवान तैनात होंगे। मगर ईवीएम के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में एक प्लाटून पैरा मिलेट्री के जवानों को लगाया गया है। जो ईवीएम की सुरक्षा करेंगे।

लोकसभा चुनाव में जिले के 50 बूथों पर मतदान के रुझान की वेब कॉस्टिंग होगी। लोगों को इंटरनेट पर ऑनलाइन मतदान के दिन मिनट टू मिनट मतदान के परसेंटेज की जानकारी मिलेगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले में ऐसे 50 बूथों का चयन किया है। इन निर्धारित बूथों पर जिला प्रशासन की ओर से इंटरनेट व बिजली आदि की व्यवस्था करेगा।

इन बूथों पर कंप्यूटर सिस्टम को लगाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी निर्धारित किये गये हैं। बूथ पर पीठासीन अधिकारी से रिपोर्ट लेकर मिनट टू मिनट फीडिंग करेंगे। इससे आमजन भी आयोग की वेबसाइट से इन बूथों पर हर वक्त के मतदान के रुझान की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

इस बारे में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चन्द गुप्ता ने बताया कि बूथों को चिन्ह्म्ति कर वेबकास्टिंग का खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 131 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर लगाये जा रहे हैं।
विज्ञापन


-लोकसभा चुनाव के जनपद को 21 कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स की स्वीकृति मिल गई है। पैरामिलेट्री के जवानों को बूथों के साथ ही सभी थाना वार मोबाइल टीम में लगाया जाएगा।
महेन्द्र कुुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें