फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क किनारे झाड़ी में मिला नवजात

गोंडा। दौलतपुर ग्रांट गांव के फनहा मार्ग पर सोमवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात बच्चे की किलकारी की गूंज सुनाई पड़ी। आवाज सुन उधर से गुजर रही एक महिला नवजात को अपने घर ले आई।

मगर इसी बीच गांव की कई महिलाएं बच्चे को गोद लेने की इच्छुक हो गईं। जिससे विवाद बढ़ने लगा। मामले को उलझता देख ग्राम प्रधान ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन पर नवजात के मिलने की सूचना दी। इसके बाद पहुंची खोड़ारे पुलिस ने नवजात बच्चे को बाल शिशु गृह भेज दिया।
विज्ञापन


थाना खोड़ारे क्षेत्र के दौलतपुर गांव के ग्राम प्रधान मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि इसी गांव की रहने वाली खातूननिशा पत्नी तजम्मुल सोमवार की सुबह 6 बजे वह गांव के समीप फनहा मार्ग पर जा रही थी तभी उसे सड़क किनारे झाड़ियों से नवजात बच्चे की किलकारी सुनाई पड़ी।

जब वह झाड़ियों के समीप पहुंची तो उसे एक नवजात झाड़ियों के बीच पड़ा मिला, जिसे वह घर ले आई। इसी बीच नवजात के मिलने की खबर गांव में फैलते ही कई महिलाएं बच्चे को गोद लेने के लिए वहां आ गईं।

जिससे बच्चे को पालने की दावेदारी को लेकर महिलाओं के बीच विवाद बढ़ने लगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन करके बच्चे के मिलने की सूचना दी।

इसी बाद मौके पर पहुंचे थाना खोड़ारे के उपनिरीक्षक रणजीत यादव व कांसटेबल आदित्य ने नवजात बच्चे को मुख्यालय के बाल शिशु गृह भेज दिया। बाल शिशु गृह के कोआर्डिनेटर उपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा सुरक्षित है।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति ने नाम रखा सूरज
खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रांट गांव के फनहा मार्ग पर झाड़ियों में मिले नवजात बच्चे का नाम बाल कल्याण समिति रख दिया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों ने बैठक कर नवजात का नाम सूरज रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें