फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन बेचने कीशिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी जमीन बेचने की शिकायत पर जान से मारने की धमकी
डीएम ने एएसपी को कार्रवाई के दिये निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। सरकारी जमीन को अपना बताकर बेचने की शिकायत करने के मामले में शिकायतकर्ता को अब आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता राधारमण ने डीएम से अपने जानमाल की सुरक्षा की मांग की है, जिसपर डीएम ने एएसपी को गंभीर प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम रेतवागाड़ा निवासी राधारमण ने डीएम से शिकायत कर आरोप है लगाया है कि धानेपुर निवासी मोहम्मद खलील ने सरकारी जमीन को अपना बताकर बेंच दिया था। जिसकी उसने उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी। शिकायत की अधिकारियों के निर्देश पर जांच की गई। क्षेत्रीय लेखपाल शिव नंदन श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दी थी कि मोहम्मद खलील ने गलत तरीके से तीन अलग अलग कुल 715 वर्ग फि ट सरकारी जमीन कूट रचित करीके से दूसरे को बैनामा कर दिया। इसके बाद उसके खिलाफ नगर कोतवाली में कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ। अभिलेखीय सरकारी साक्ष्य होने के बावजूद नगर पुलिस ने उसे आज तक गिरफ्तार नही किया। पुलिस की ओर से सरकारी जमीन बेचने के आरोपी को अभयदान दिये जाने से उसका हौसला बढ़ गया है। उसने पूर्व में शिकायत करने वाले राधारमण को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। राधा रमण ने डीएम किये शिकायत में धानेपुर निवासी मोहम्मद खलील पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने सरकारी जमीन का फर्जी तरीके से बेचे जाने का खुलासा करने के मामले में धमकी मिलने पर सुरक्षा की मांग की है। वहीं इस मामले के विवेचक सुदामा यादव का कहना है कि मोहम्मद खलील के खिलाफ सरकारी जमीन बेचने का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में विवेचना हो रही है उसकी जल्द गिरफ्तारी होगी। वहीं इस मामले में एएसपी हृदयेश कुमार का कहना है कि धमकाने वाले पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें