फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से बदसलूकी में दो सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दरोगा से बदसलूकी में दो सिपाही सस्पेंड

गोंडा। बालेश्वरनाथ मंदिर में ड्यूटी के दौरान दरोगा से बदसलूकी करने वाले दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर पर थाना वजीरगंज के सिपाही सुरेश चंद मिश्र व संतोष कुमार पांडेय की दो अगस्त को ड्यूटी जलाभिषेक में ड्यूटी लगी थी।

मगर दोनों सिपाही लापरवाही बरतते हुए ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसी बीच वहां चेकिंग करने पहुंचे थाना वजीरगंज के उपनिरीक्षक मनोज कुमार को जब दोनों सिपाही नदारद मिले तो उपनिरीक्षक मनोज ने थाने पर मौजूद मुंशी को दोनों सिपाहियों के नदारद होने की बता बताते हुए रपट लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही दोनों सिपाही मंदिर पर पहुंचे और दरोगा मनोज कुमार से भिड़ गए। दोनों सिपाहियों ने दरोगा से बदसलूकी की।

मामले में दरोगा ने प्रभारी निरीक्षक से शिकायत दर्ज कराते हुए जनरल डायरी पर पूरे प्रकरण की एंट्री कर दी। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने आरोपी दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें