फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूलों में दूध व विस्तर के लिए तरस रहीं बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को नसीब नहीं हो रहा दूध व बिस्तर
विज्ञापन


गोंडा। उपजिलाधिकारी मनकापुर ने शुक्रवार को मनकापुर तहसील क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय मनकापुर व मसकनवा का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में तमाम खामियां उजागर हुईं।

उपजिलाधिकारी मनकापुर सबसे पहले मनकापुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पहुंचे। जहां हर तरफ अव्यवस्था ही नजर आयी। एसडीएम मनकापुर ने बताया कि मनकापुर विद्यालय में कक्षा 6 में 33 के सापेक्ष 19, कक्षा 7 में 40 के सापेक्ष 29, कक्षा 8 में 27 के सापेक्ष 15 छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी।
विज्ञापन


इसी तरह कस्तूरबा आवासीय विद्यालय छपिया मसकनवा में कक्षा 6 से 8 तक पंजीकृत 100 छात्राओं में 55 छात्रायें उपस्थिति रहीं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मनकापुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पता चला कि छात्राओं को मीनू के हिसाब से भोजन की व्यवस्था नहीं है।

नाश्ते में चाय व घुघरी के सिवा कुछ नहीं दिया जा रहा है। छात्राओं के अनुसार आज तक उन्हें दूध उपलब्ध नहीं कराया गया। विद्यालय में लगा जेनरेटर खराब है और बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है।

उन्होंने बताया कि मनकापुर आवासीय विद्यालय में लगा आरओ खराब है। टायलेट में दरवाजा नहीं है तथा टोटी व वास वेसिन में पानी नहीं आ रहा था। विद्यालय में चारपाई व विस्तर का अभाव है।

चादर की व्यवस्था नहीं है। एक तख्त पर दो तीन छात्राओं के सोने की व्यवस्था पायी गयी। विद्यालय में गंदगी का अम्बार लगा है। विकास खंड छपिया के मसकनवा में स्थिति कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में एसडीएम के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की वार्डन उर्मिला मोर्या जो सात जुलाई तक छुट्टी पर थी वो नदारद मिलीं।

चार्ज प्रभारी वार्डन गीता द्विवेदी के पास पाया गया। एसडीएम मनकापुर ने बताया कि छात्राओं का शैक्षिक स्तर खराब है। कक्षा आठ की छात्रा से हिंदी, इंग्लिश के कुछ शब्द ब्लैकबोर्ड पर लिखने को कहे गये जिसे छात्रा नहीं लिख पायी।

विद्यालय में खानपान की व्यवस्था मीनू के हिसाब से सही पाया गया, लेकिन नाश्ता मीनू के हिसाब से नहीं मिल रहा है। स्कूल में बिस्तर, तकिया, चादर फटे पुराने पाये गये। छत से पानी टपक रहा था।

वाटर सप्लाई की व्यवस्था सही नहीं है। विद्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा व बायोमेट्रिक मशीन खराब है। एसडीएम मनकापुर ने कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मनकापुर की वार्डन ममता श्रीवास्तव, छपिया की प्रभारी वार्डन गीता द्विवेदी, अमरेन्द्र पाण्डेय, प्रशांत मोर्या, श्रीमती कमलेश, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें