फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकर ने अकाउंट से पार कर दिए 31 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हैकर ने महिला के अकाउंट से पार किए 31 हजार

गोंडा। एसबीआई की शाखा मसकनवा के एक खाता धारक के अकाउंट से हैकर ने दो बार में 31 हजार निकाल लिए। खाताधारक को इसका पता तब चला, जब उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया।

खाताधारक ने शाखा प्रबंधक व पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना छपिया क्षेत्र के पटखौली गांव की रहने वाली शबनम बानो ने बताया कि उनका एसबीआई की शाखा मसकनवा में खाता है।
विज्ञापन


शबनम के मुताबिक 21 जुलाई की शाम उनके अकाउंट से 30 हजार रुपए और उसके बाद 5 बजकर 31 मिनट पर एक हजार रुपए हैकर ने निकाल लिए। इसका पता उन्हें तब चला, जब उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया।

शबनम ने बताया कि उन्होंने न तो अपना एटीएम नंबर किसी को बताया है और न ही किसी को एटीएम कार्ड दिया है। शबनम ने शाखा प्रबंधक एसबीआई मसकनवा व पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक आकाश वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है। इससे पहले 20 जुलाई को खालेगांव निवासी संतराम द्विवेदी के खाते से भी हैकर ने 21 हजार रुपये निकालकर आन लाइन पर्चेजिंग कर लिया था। मामले में संतरात ने थाना छपिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें