फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन के बाद गोंडा में हो जाएंगी 1203 पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायतों का पुनर्गठन न हो पाने के कारण गोंडा सहित प्रदेश के तीन जिलों में वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संयोजक बनाए गए भाजपा के एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने इस बात की घोषणा की है कि गोंडा सहित तीन जिलों का परिसीमन होने के बाद ही पंचायत चुनाव होंगे।
विज्ञापन

परिसीमन के बाद गोंडा में ग्राम पंचायतों की संख्या 1203, क्षेत्र पंचायतों की संख्या 1500 तथा जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र की संख्या 70 के करीब हो सकती है। यह भी संकेत दिया गया कि परिसीमन के बाद ही आरक्षण का निर्धारण होगा।
वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन का आदेश जारी हुआ था। फरवरी 2014 में शुरू हुए परिसीमन का कार्य तो प्रदेश के सभी जिलों में पूरा हो गया और गोंडा में भी परिसीमन का कार्य पूरा हो गया, लेकिन परिसीमन का ब्योरा समय से नहीं भेजा गया। इसके पीछे राजनीतिक उठापटक रही जिससे परिसीमन का कार्य अधूरा रह गया।
विज्ञापन

पंचायतों के पुनर्गठन का कार्य 2011 की जनगणना के आधार पर एक हजार की आबादी पर होना था। परिसीमन में 149 राजस्व गांवों को पंचायत पुनर्गठन के बाद पंचायत का दर्जा देना था। इस लिहाज से जिले में 149 को जोड़कर कुल 1203 पंचायतें हो जातीं। इसी तरह जिले की आबादी के लिहाज से क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत क्षेत्रों का भी पुनर्गठन होना है।
जिले की आबादी 2011 के अनुसार 34 लाख से अधिक है। यदि मौजूदा आबादी पर फोकस किया गया तो पंचायतों की संख्या और अधिक हो सकती है। जिले में 1281 क्षेत्र पंचायत तथा 51 जिला पंचायत क्षेत्र हैं। 50 हजार की आबादी पर जिला पंचायत क्षेत्र का निर्धारण होना है।
ऐसे में करीब 35 लाख की आबादी पर जिला पंचायत की सीटों की संख्या 70 के करीब हो जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संयोजक भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने स्पष्ट किया कि पंचायतों के परिसीमन के बाद ही पंचायत चुनाव होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने बताया कि परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की सीटों की संख्या बढ़ेगी। शासन से शीघ्र ही जिओ जारी होने जा रहा है। यानि यह तय है कि परिसीमन के बाद ही आरक्षण का निर्धारण होगा।
क्या कहता है पंचायतीराज अधिनियम
पंचायतीराज अधिनियम की धारा 11(च) के तहत राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रायोजनों के लिए, अधिसूचना द्वारा, किसी ग्राम या ग्रामों के समूह, जिनकी जनसंख्या यथासाध्य एक हजार हो, में समविष्ट किसी क्षेत्र को, ऐसे नाम से जैसा विनिर्दिष्ट किया जाय, पंचायत क्षेत्र घोषित कर सकती है। प्रतिबंध यह है कि किसी राजस्व ग्राम या उसके किसी मजरे को, पंचायत क्षेत्र की घोषणा के प्रायोजनों के लिए विभाजित नहीं किया जायेगा।
इन गांवों का हो सकता है पुनर्गठन या फिर नए स्तर पर हो सकता है परिसीमन-
झंझरी ब्लॉक- राजस्व ग्राम इमिलिया गुरुदयाल, कसांपुर, एकमा, छाछपारा मुतबल्ली। रुपईडीह, गोविंदपारा, दौलतपुर, मुगलजोत, पैड़ीअजब सिंह, केशवजोत, माधवपुर राय, लालपुर चंद्रभान, पंड़रीशंकर व कलंदरपुर चौबे।
इटियाथोक ब्लॉक- बगुलही, बखरवा, निसारुपुर, रामनगर झिन्ना, गजाधरपुर, कलेना, बस्ती, रानीपुर व एकडंगा।
पंड़रीकृपाल ब्लॉक- चोरसिहा, धनोहरी, केवलपुर, उकरा, मुडे़रवामाफी, बराराय व बसंतपुर तिवारी।
मुजेहना ब्लॉक- धुसवा, पूरे गोनाई, मुंगरैल व शुकुलपुर।
रु पईडीह ब्लॉक- दलपतपुर, भोपालपुर, तड़वागुलाम, कल्यानपुर, नौव्वागांव, लैबुड़वा, गुदगुदियापुर, परसपुर, ऐलहवा, भुड़कुड़ी, भोलाजोत, बैगौरा बाजार, बभनीराय, बलुआककरा, नरहरिपुर, मिश्रौलिया, परसौरा महेशपुर, बलवंतनगर, पेड़ारेगड़वा व देवरहना।
छपिया ब्लॉक- पायरकोहना, बैहौली, भरथीपुर, बेतवा, हड़िया व फूलपुर।
बभनजोत ब्लॉक- बुक्कनपुर, मल्हीपुर, पिपरा माहिम, मरैला, बकईखुर्द, रेहारतपाकी, चंद्रदीप घाट, मोहम्मदपुर, सेमराबुर्जुग, अगयाबुर्जुग व तरैनी।
मनकापुर ब्लॉक- कहोबा, रानीपुर, मरैचा, चांदपुर दुर्गा, ललकपुर, राधानगर, धर्मपुर, दलपतपुर, मदनापुर, नरेंद्रपुर, बिहता हलबल, किशुनदासपुर, जैदवा व चांदपुर लखपतराय।
विज्ञापन

कर्नलगंज ब्लॉक - पिपरी, कुम्हौरा, हरिगवां, कैथौली, गनवलिया, नकारा, प्रतापपुर, मोहम्मदपुर गड़वार व मनिहारी।
हलधरमऊ ब्लॉक- सुमेरपुर, कस्तूरी, वीरपुर, धमसड़ा, अमोड़वा, अखरेड़ा व खानपुर।
परसपुर ब्लॉक- परेटा, धनुही, पूरे तिवारी, तुलसीपुर, कपनी, सालपुर पाठक व बिहुरी।
कटरा बाजार ब्लॉक- कटौली, चिलबिला महारन, पिसैया, महादेव मोहन टेपरा, धरमपुर, भगहरिया भगवानपुर, बैरमपुर, सिंहपुर, बिकरवा व पूरे महोलिया।
वजीरगंज ब्लॉक- बड़कुइंया, मोहिया, भीखमपुर, परमापुर, बरईपारा, कादीपुर, भटपुरवा, रूपीपुर, रायपुर व पिपरी।
बेलसर ब्लॉक- हिलालपुर, निहालपुर, भटपुरवा, पूरे मोहन व लिलोई खुर्द।
नवाबगंज ब्लाक- शोभापुर, महेशपुर, फत्तेपुर, माझाराठ, मीरपुरयूसुफ, पर्वती, नरेंद्रपुर, मधवापुर, कदौंदी, सुरजापुर व परसहना।
तरबगंज ब्लॉक- सोबरसा, सिंगहाभोज, अर्जुनपुर, पुरैनी, चंदसुहा व गभौरा।
नए पंचायतों के गठन के बाद ये हो सकती है पंचायतों की तस्वीर
ब्लॉक वर्तमान भविष्य
झंझरी 75 89
इटियाथोक 71 80
पंड़रीकृपाल 49 56
मुजेहना 57 61
रुपईडीह 89 108
छपिया 81 87
बभनजोत 66 77
मनकापुर 77 91
कर्नलगंज 65 74
हलधरमऊ 61 68
परसपुर 68 75
कटराबाजार 67 77
तरबगंज 54 60
वजीरगंज 62 72
बेलसर 51 56
नवाबगंज 61 72
योग: 1054 1203
पुनरीक्षण के मिले हैं निर्देश
परिसीमन के बारे में अभी कोई आदेश नहीं आया है। पुनरीक्षण के निर्देश मिले हैं। परिसीमन या आरक्षण के आदेश मिलने पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-सभाजीत पांडेय, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें