फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 11 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वायरस के संक्रमण से जहां जिले में 4 हजार से अधिक लोग संक्रमित होकर अधिकांश लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। और इस समय कोरोना का संक्रमण भी काफी कम हो गया है। लेकिन बीच में जो लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं, उनको तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी एक महिला की मौत कोरोना के चलते हो गई है तथा 11 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये।
विज्ञापन

शनिवार को 11 लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 4056 पहुंच गई है। शनिवार को कुल 1367 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना से ग्रसित पाई गई। अब कोरोना से जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 48 पहुंच गया है। मौजूदा समय में कोराना के एक्टिव केस अब केवल घटकर 318 रह गये हैं।
एक दिन में कोरोना संक्रमित 37 लोगों का होम आइसोलेशन ओवर हुआ है। वहीं शनिवार को काफी दिनों बाद कंटेनमेंट जोन में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां जिले में एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या 46 थीं, वहीं शनिवार को कंटेनमेंट जोन बढ़कर 47 हो गये हैं। सबसे अधिक एक्टिव कंटेनमेंट जोन गोंडा शहर मेँ ही हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि शनिवार को एक और महिला की मौत कोरोना से हुई है। बाकी सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें