फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्त महिला को पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विक्षिप्त महिला को रस्सी से पेड़ से बांध दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि उसे परिवारीजनों ने ही बांधा है।
विज्ञापन


कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि परसा गोडरी गांव के रामनिवास की पुत्री पूजा की शादी चार वर्ष पहले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव में पिंटू नामक युवक से हुई थी। वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगी।

मौजूदा समय में अपने मायके में ही रह रही है। मायके वाले उसका इलाज करवा रहे हैं। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। शनिवार को वह महिला इधर-उधर भागने लगी और परिवार के लोगों को परेशान करने लगी तो उसे पकड़ने की कोशिश की। तब उसने दांत से काटना शुरू कर दिया। लोगों ने उसे कहीं भागने के डर से रस्सी में बांध दिया था।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पिता और भाई चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी करते हैं। उसकी मां उसके दो छोटे भाई परिवार में रहते हैं। महिला विक्षिप्त होने के कारण इधर-उधर भाग रही थी तो परिवारवालों ने बांधा था। उसका इलाज उसके परिवारीजन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें