फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा, प्रशासन ने किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांध के स्पर से टकरा रही घाघरा
विज्ञापन


गोंडा। घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। घाघरा में बाढ़ का पानी बांध के स्पर व ठोकर से टकराने लगा है और बांध के समीप घाघरा बहने लगी है। जलस्तर भी खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

घाघरा नदी खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 104.566 पर बहने लगी है। सिंचाई विभाग के तमाम अधिकारी एल्गिन चरसड़ी बांध पर डेरा जमाए हैं। दोपहर बाद तरबगंज के एसडीएम सौरभ भट्ट व करनैलगंज तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान गौरासिंहपुर नकहरा व काशीपुर के किनारे बने नए बांध पर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने तेजी से चल रहे बांध निर्माण को देेखा। अधिकारी किसी भी तरीके से बांध को मजबूत बनाने की जुगत लगाने में जुटे रहे। मंगलवार को घाघरा में 2 लाख 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

वहीं पहाड़ी नाले व नेपाल के रास्ते आने वाले पानी की आमद भी तेजी से हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो आने वाले 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर काफी बढ़ सकता है।

-घाघरा का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिससे बांध के आस-पास के गांव में खतरा पैदा हो गया है। पूरे तहसील क्षेत्र को अलर्ट कर दिया गया है। आसपास के गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

-मिश्री सिंह चौहान, तहसीलदार करनैलंज

-सिंचाई विभाग के जलस्तर जिस तरह बढ़ रहा है तथा पानी छोड़े जाने का अनुमान भी है। जिससे पानी और भी बढ़ेगा फिलहाल बांध पर लगातार अधिकारी जमे हैं। और देखभाल की जा रही है। स्पर व ठोकर को बचाने का कार्य चल रहा है।
-अमरेश सिंह, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें